एनएसएस कैम्प शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एसएसवी डिग्री की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों का एक सात दिवसीय शिविर रविवार को शुरु हो गया। शिविर का शुभारंभ कालेज प्राचार्य डा.नवीन चंद्र सिंह ने डा.भीमराव अम्बेडकर जूनियर हाईस्कूल अम्बेडकर नगर हापुड़ परिसर में किया। इस शिविर में महाविद्यालय की 200 छात्र-छात्राएं शामिल हुए है। यह शिविर 4 मार्च को समाप्त होगा।
सात दिवसीय शिविर के दौरान शिविरार्थी अम्बेडकर नगर, सोटावली, साकेत तथा नया भीमनगर में श्रमदान द्वारा सफाई अभियान चलाएंगे और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे तथा बौद्धिक कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी समन्वयक डा.गिरीश कुमार शर्मा ने दी।
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से कार्यकारणी सदस्य हेतु मुदित गोयल मैदान में






























