👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/ अन्नु अग्रवाल (ehapurnews.com): कोरोना संक्रमण के कारण तुलसी के पौधों की मांग बढ़ रही है और लोग रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन कर रहे हैं। जिन लोगों के घरों पर तुलसी का तोड़ा है, वे इधर-उधर से मांग कर गुजारा कर रहे है।
ऐसा विश्वास है कि तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर है और तुलसी के नियमित सेवन से खांसी, बुखार, जुकाम, नजला आदि पास नहीं फटकते हैं तथा कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मानव बचा रहता है। मनुष्य की क्षमता में वृद्धि होती है।

इसी विश्ववास के चलते तुलसी की मांग बढ़ रही है और नर्सरियों में तुलसी पौध वृद्धि की गई है। हापुड़ न्यूज को ऐसी खबरें भी प्राप्त हुई है कि जवाहर गंज, श्री नगर, नई शिवपुरी में अनेक व्यक्तियों के यहां से तुलसी के पौधे गमले सहित लोग उठाकर ले गए।



























