👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर नए बाईपास पर ब्रिटेन के रहने वाले बाइक सवार पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि ब्रिटेन निवासी नैथन गोवेस्ट अपने पिता नरकन हरनिफ के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां से वह बाइक पर सवार होकर नेपाल के लिए रवाना हो गए। जैसे ही रविवार को वह बाबूगढ़ क्षेत्र में पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित हो गई और पिता-पुत्र घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
RAVI SNACKS लाएं हैं 100% EGGLESS CAKES: 9105807749





























