हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें भारत विकास परिषद की प्रांतीय टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भारत विकास परिषद बुलंदशहर ने बाजी मारी और मुकाबला अपने नाम किया जिसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान मैच काफी रोमांचक रहा, ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन पंकज गोयल और डायरेक्टर वैभव गोयल ने बताया कि खिलाड़ियों ने इस दौरान बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आपको बता दें कि क्रिकेट मैच में भारत विकास परिषद की टीम प्रहार गौतम बुद्धनगर, टीम ब्रह्मोस बुलंदशहर, टीम अग्नि हापुड़ और टीम शौर्य गाजियाबाद ने हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना दमखम दिखाया। भारत विकास परिषद की टीम बुलंदशहर ने मैच अपने नाम किया।





















