👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भीम बिहारी व भड़मपुर के किसान इन दिनों आवारा पशुओं के आतंक से बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह आवारा पशु खेतों में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने विभाग से मांग की है कि उन्हें आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए।
एक तरफ सरकार के निर्देश दिए हैं कि किसी भी सूरत में आवारा पशु किसानों की फसल को नुकसान ना पहुंचाए लेकिन आवारा पशुओं के लिए उचित व्यवस्था ना होने की वजह से यह लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे किसान बेहद चिंतित है।





























