👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली नगर क्षेत्र की मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती स्कूल के पास गुरुवार को एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। स्कूल के पास नाले में शव मिला। मृतक की पहचान मोदीनगर रोड पर स्थित चंद्रलोक कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय ओमपाल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शव के पास से कुछ पैसे व एक शराब का पव्वा भी बरामद हुआ है।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347






























