👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। हापुड़ से लखनऊ जाते समय प्रदेश अध्यक्ष ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर कहा कि कांग्रेस की भूमिका देश की राजनीति में प्राय समाप्ति की ओर है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में आते तो प्रदेश का विकास देखते। विकास, गरीब कल्याणकारी योजना, सुरक्षा देखते। इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने योगी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया। इस दौरान उनके साथ हापुड़ के भाजपा नेता भी मौजूद रहे जिसके पश्चात वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।




























