हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो की सात बसों को अधिकारियों ने गोद लिया है जिनकी जिम्मेदारी बस में साफ-सफाई के साथ-साथ रखरखाव की भी होगी। दरअसल बस में गंदगी, जगह-जगह से टूटी हुई सीटों की शिकायत यात्री अक्सर करते हैं। ऐसे में रोडवेज ने कायाकल्प योजना चलाई है जिसके तहत डिपो के अधिकारी रोडवेज बसों को गोद लेंगे और उनके रखरखाव की व्यवस्था को भी देखेंगे। इसी क्रम में गोद लेने के बाद अधिकारी को एक महीने तक बस की देखरेख करनी होगी। इसके बाद अधिकारी को दूसरी बस को गोद लेना होगा। यह प्रक्रिया प्रतिमाह चलाई जाएगी जिसमें साफ-सफाई से लेकर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी अधिकारी की होगी। एआरएम संदीप नायक ने बताया कि स्थानीय डिपो की सात बसों को गोद लिया गया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































