खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या पर झूमे भक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मंडी पाटिया पर स्थित श्री श्याम मंदिर के 25वें वार्षिकोत्सव पर श्री श्याम भक्त मंडल हापुड़ ने मंगलवार की रात को भजन संध्या का आयोजन किया। खाटू श्याम बाबा का आलौकिक श्रृंगार किया गया और फूल बंगले में विराजमान बाबा को 56 भोग लगाया गया। भजन गायक उमा लहरी जयपुर व अजय सिंह बीकानेर ने बाबा के लिए ऐसे भजनों का गुणगान किया कि भक्तजन झूम उठे और नृत्य किया। भजन गायक भजनों के माध्यम से भक्तों को दर्शन कराने खाटू श्याम मंदिर तक ले गए।
भजन संध्या स्थल पर प्रधान प्रमोद दीवान, कपिल शर्मा, गौरी शंकर, अजय कुमार, सुरेश केडिया, सुनील पंसारी आदि ने पूजन सम्पन्न कराया और फिर श्याम बाबा की ज्योति प्रचंड की गई। बड़ी तादाद में बाबा के भक्तों ने श्याम बाबा का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से





























