👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने रविवार की रात को गढ़ रोड पर स्थित ग्रीन पैलेस होटल में छापा मारकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया था जिनके कब्जे से पुलिस ने 24,880 रुपए, दो बाइक, एक स्कूटी, एक कार को बरामद किया है। पुलिस ने जुआरियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें जेल भेजा गया है।
बता दें कि देहात पुलिस को सूचना मिली कि ग्रीन पैलेस होटल में जुआ खेला जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा और 10 जुआरियों को पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। हापुड पुलिस ने इस दौरान हापुड़ निवासी आरुद्दीन, वसीम, कासिफ, काशान, मिरगान, रागिब, सुहेल को दबोच लिया जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने जुआरियों को जेल भेज दिया है।




























