सामान के पैसे मांगने पर दुकानदार को मारी गोली, घायल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर चौराहे पर सिगरेट की दुकान पर सामान खरीदने आए दो लोगों से जब दुकानदार ने सामान के पैसे मांगे तो उन्होंने दुकानदार के पेट में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। गोली की आवाज सुन आसपास अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके से भाग रहे एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि एक मौके से भागने में कामयाब रहा। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है।

जानिए क्या है मामला:

मामला सोमवार की रात का है जब जिरे सिंह अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर परतापुर चौराहे स्थित शराब के ठेके के पास मौजूद सिगरेट की दुकान से सामान लेने पहुंचा जहां रविंद्र उर्फ कलवा नामक दुकानदार से हमलावरों ने सामान खरीदा। जब रविंदर ने सामान के पैसे मांगे तो आरोपी आग बबूला हो उठे और उन्होंने रविंद्र को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर लोगों में दहशत मच गई। राहगीरों को आता देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए जिनमें से जिरे सिंह को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया।

एक को राहगीरों ने पकड़ा:

जानकारी मिलने पर पुलिस बल घटनास्थल की ओर दौड़ा और रविंद्र उर्फ कलवा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं मौके से जिरे सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस दौरान एक बाइक भी बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र का कहना है मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है। जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!