👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी निर्भय चौधरी पुत्र शालू चौधरी ने एक बार फिर नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है जिन्होंने दिल्ली में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर हापुड़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। दो साल के कड़े परिश्रम के पश्चात निर्भय चौधरी ने यह सफलता हासिल की है।
बता दें कि दिल्ली में आयोजित हुई एफ बी एस एफ नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में निर्भय ने यह मुकाम हासिल किया है। निर्भय इससे पहले राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं।
RAVI SNACKS लाएं हैं 100% EGGLESS CAKES: 9105807749

































