👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर कार और बाइक की भिड़ंत होने पर कार सवार पांच दबंगों ने बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति को जमकर पीटा जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान बुजुर्ग व्यक्ति कार सवारों से भीख मांगते रहा लेकिन उन्होंने किसी की ना सुनी और बुजुर्ग पर लात-घूंसों की बरसात कर दी।
मामला बीती रात का बताया जा रहा है जब पिलखवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास गाड़ी से बाइक टकरा गई। बाइक टकराने पर कार सवार आग बबूला हो उठे और पांचों ने मिलकर बुजुर्ग बाइक सवार की जमकर धुनाई कर दी जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























