👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा के तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं। अब सवाल यह खड़ा होता है कि जनपद हापुड़ की जिम्मेदारी संगठन किसे सोंपैगा? हालांकि विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हुकमाराम इन दिनों दिल्ली तक की बागदौड़ कर इस पद पर काबिज होने का प्रयास कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष उमेश राणा का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अब यह देखना होगा कि इस अहम पद की जिम्मेदारी संगठन किसे सौंपेगा?
























