दीवान पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बनाए रोबोटिक मॉडल्स










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान पर आधारित मॉडल्स, रोबोटिक प्रोजेक्ट बनाएं। शिक्षा, ज्ञान के साथ-साथ प्रतिभा को छात्रों ने एग्जिबिशन के माध्यम से दर्शाया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य चारू कपूर ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनकी सराहना की। प्रधानाचार्या चारु कपूर ने बताया कि छात्रों ने स्वयं ही इन प्रोजेक्टस को विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों के नेतृत्व में तैयार किया है। स्कूल में समय-समय पर इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन होता रहता है जिससे छात्र गहराई से विषयों को समझें।
छात्रों ने भी बड़े ही उत्सुकता के साथ प्रदर्शनी में भाग लिया और प्रोजेक्ट, मॉडल्स को तैयार कर सभी को उसके बारे में बताया। प्रदर्शनी देखने स्कूल पहुंचे अभिभावक भी छात्र द्वारा तैयार किए गए रोबोटिक मॉडल्स को देखकर चौक गए जिन्होंने छात्रों की जमकर प्रशंसा की।
स्कूल प्रांगण में आयोजित एग्जिबिशन में छात्रों ने सैनिटाइजर, इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर, वर्किंग डैम, ज्वालामुखी, अग्नि रोधी अलार्म, पावर सेविंग स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न मॉडल तैयार किए। दीवान पब्लिक स्कूल एक ऐसा स्कूल है जहां छात्रों को इस तरह शिक्षित किया जाता है कि वह विषयों को रटने की जगह उसे समझें जिससे छात्रों में डर खत्म हो। इसी उद्देश्य के साथ छात्रों का मानसिक विकास करने के लिए दीवान पब्लिक स्कूल में समय-समय पर इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।
इस प्रदर्शनी में कक्षा छठी से नवीं तक के छात्रों ने प्रोजेक्ट बनाकर तैयार किए। छात्रों ने प्रदर्शनी में न्यायपालिका व्यवस्था, स्वतंत्र प्रणाली, कार्यप्रणाली पर भी मॉडल तैयार किए और लोगों को जागरूक किया। तकनीक से रूबरू होते हुए छात्रों ने स्वचलित रोबोटिक मॉडल भी तैयार किए जिसकी प्रशंसा सभी ने की। एग्जीबिशन में आए लोगों ने प्रोजेक्ट के साथ सेल्फी भी ली।

Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065








Related Posts

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव देहपा में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी…

Read more

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हशुपुर में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इन खनन माफियाओं की रीड तोड़ने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

सुधीर कुमार जैन टपिया दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष बने

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

नगर पालिका हापुड़ की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

सौलाना से प्रस्तावित विदाई बदली, नोएडा से हेलीकॉप्टर में रवाना हुई दुल्हन

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल

भुने चने के नाम पर बिक रहा ज़हर, चमड़ा रंगने वाले केमिकल का हो रहा इस्तेमाल
error: Content is protected !!