👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जल्द ही निजी विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है। इसके लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। हापुड़ समेत पूरे प्रदेश में 8 और निजी विश्वविद्यालय खुलने जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी। गुरुवार को प्रदेश की मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय कमेटी में निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी करने को हरी झंडी मिली। उम्मीद है कि निजी विश्वविद्यालयों के खुलने से छात्रों को उच्च शिक्षा के और बेहतर अवसर मिलेंगे।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731

































