दैनिक चर्या में सूर्य नमस्कार को शामिल करें










हापुड, सीमन (ehapurnews.com):क्रीड़ा भारती हापुड़ के तत्वावधान में बुधवार को सूर्य नमस्कार का आयोजन ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल मेरठ रोड हापुड में किया गया। क्रीड़ा भारती द्वारा संपूर्ण जनपद हापुड़ के सभी नगर, ब्लॉक व तहसील में विद्यालयों, महाविद्यालयों और योग संस्थानों में सूर्य रथ सप्तमी से सूर्यनमस्कार कार्यक्रम करवाने का आह्वान किया गया है।
क्रीड़ा भारती के ज़िला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग ने कहा की ऊर्जा के प्राथमिक स्रोत के रूप में सूर्य न केवल खाद्य श्रृंखला की निरंतरता के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह मनुष्य के मन और शरीर को भी सक्रिय करता है। सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन भी जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के संदेश को ले जाने का इरादा रखता है।
क्रीड़ा भारती के ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा ने कहा कि सूर्य नमस्कार योग पूरे पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक है। यह रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत करता है। सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग करने से पढ़ाई में मन लगता है। विद्यार्थी प्रतिदिन पांच से दस बार सूर्य नमस्कार करें।
योगाचार्य रोहन आर्य द्वारा स्कूल के 100 से अधिक छात्र छात्राओं को सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण कराया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रेशु गोयल ने कहा की क्रीड़ा भारती द्वारा जो बच्चों को सूर्यनमस्कार का प्रशिक्षण दिया गया है उसका प्रतिदिन स्कूल में प्रशिक्षण कराया जाएगा। क्रीड़ा भारती ने जो बच्चों को सूर्य नमस्कार के गुण बताए उसके लिए समस्त क्रीड़ा भारती जनपद टीम का धन्यवाद। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक पंकज गोयल, सह संस्थापक वैभव गोयल, चेयरमैन तनु गोयल, शिक्षक सतबीर सिंह, ललित कुमार, मीनल भारद्वाज, फ़रीदा, सुवर्ण, महिम आदि लोग मौजूद रहे।

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। हापुड़ के व्यस्त चौराहों में से एक तहसील चौराहा पर एक महिला दो बच्चों…

Read more

पक्का बाग में अवैध निर्माण

🔊 Listen to this पक्का बाग में अवैध निर्माणहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पक्का बाग में एक व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है।सूत्र बताते है कि…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पक्का बाग में अवैध निर्माण

पक्का बाग में अवैध निर्माण

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है
error: Content is protected !!