👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ यातायात पुलिस लगातार अभियान चलाकर छात्रों, राहगीरों आदि को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही हैं। इसी क्रम में हापुड़ ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विजेंद्र पाठक बाबूगढ़ स्थित कंपोजिट स्कूल बाबूगढ़, उपेड़ा स्थित एससीएम पब्लिक स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यातायात पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने में ही सभी की भलाई है जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी। इस दौरान अध्यापक मनोज, राजरानी, जगबीर व छात्र उपस्थित रहे।





















