VIDEO: रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर किसानों का धरना, भारी पुलिस बल तैनात










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसान नेता बुधवार को श्याम नगर मार्ग पर धरने पर बैठ गए। किसानों ने चेतावनी दी है कि रेलवे ने हाल ही में जो अंडर पास बंद किया है उसे खोला जाए वरना वह आंदोलन करेंगे। किसानों की चेतावनी को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले रेलवे ने प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग पर मोदीनगर रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने वाले रास्ते को बंद कर दिया था। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष पवन हूण ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर रास्ते को खोलने की मांग की थी। रास्ता न खुलने से गुस्साए किसान बुधवार को धरने पर बैठ गए जिनकी चेतावनी है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह रेलवे द्वारा लगाए गए खम्भों को उखाड़ेंगे।
वहीं संगठन के किसान नेता राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि वह रास्ता खुलवाने के लिए सीने पर गोली खाने के लिए भी तैयार हैं।
किसानों की चेतावनी को देखते हुए मौके पर सदर एसडीएम सुनीता सिंह, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया, हापुड़ पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ, पीएसी तैनात हैं। किसानों का कहना है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह रेल रोकने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन हुड, राजेंद्र गुर्जर, राजवीर सिंह भाटी, अनिल राव आदि किसान नेता उपस्थित रहे।








Related Posts

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!