हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर चोपला की प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने कांस्टेबल राहुल तथा महिला पुलिसकर्मी आरती शर्मा व करिश्मा के साथ कुचेसर चोपला स्थित एक स्कूल में छात्राओं को शासन द्वारा संचालित हेल्प लाइन के बारे में बताया और कहा कि आपात स्थिति में वह बेझिझक होकर आपात नंबर मिलाएं जिससे सहायता उन तक तुरंत पहुंचाई जा सके।
प्रतिमा त्यागी ने छात्राओं को 1090, 1098, 112, 108, 181, 102, 1076, हापुड़ महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जानकारी दी।



























