वरिष्ठजनों को मिले पेंशन व मुफ्त इलाज












वरिष्ठजनों को मिले पेंशन व मुफ्त इलाज
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): डीकेजी वरिष्ठ नागरिक परिवार, हापड़ का त्रैमासिक अभिनन्दन समारोह इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट पर मनाया गया। इस अवसर पर गत तीन माह में जन्में सदस्यों का तिलक लगाकर और पटका पहनाकर अभिनन्दन किया गया। समारोह के अध्यक्ष इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट के संचालक डा0 विपिन गुप्ता ने कहा कि इस तरह के जुड़ाव से परस्पर लोगों के चेहरे पर जो मुस्कराहट आती है, वह जीवन में बड़ी कल्याणकारी होती है, प्रेरणादायक होती है। मुख्य अतिथि श्री पंचायती गौशाला हापुड़ के मंत्री सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों के कष्टों का निवारण परस्पर जुड़ते रहने से ही संभव है। संस्थापक संरक्षक पीके शर्मा ने कहा कि वरिष्ठजनों की ऐसी संस्थायें देश के कल्याण के लिए बहुत आवश्यक हो सकती हैं। अतः इनसे वरिष्ठ लोगों को अवश्य जुड़ना चाहिए। विशिष्ट प्रवक्ता देवनन्दिनी अस्पताल के डा0 संजय रॉय ने कहा कि यदि वरिष्ठजन खान-पान का ध्यान रखें उचित दिनचर्या अपनायें, टेंशन न होने दे तो उन्हें चिकित्सकों के पास जाना ही न पड़े। संस्था के संयोजक सत्य प्रकाश गर्ग ने कहा कि वरिष्ठजनों की खिलाफत उनकी संतान तो करती ही है किन्तु सरकार भी उन पर दमन चक्र चलाने में कमी नहीं करती। वरिष्ठ जनों का बीमा नहीं हो सकता, उनका ड्राईविंग लाइसेंस नहीं बन सकता। ट्रेन में दी गयी सुविधा भी समाप्त कर दी गयी है। आज आवश्यकता है कि प्रत्येक बुजुर्ग को पेंशन मिले, मुफ्त ईलाज की सुविधा मिले। अगर सरकार यह नही करती है तो फिर इसे जन आंदोलन बनाया जा सकता है क्योंकि आज का युवा कल का बुजुर्ग है अतः उसे भी बुढ़ापे में वहीं सुविधा मिल सकती है। अतः वह भी बुजुर्गों की योजना का पक्षधर होगा और इस प्रकार से युवा पीढ़ी और बुजुर्गों के बीच की दूरी कम हो जायेगी, परस्पर प्रेम बढ़ेगा और देश का कल्याण होगा और इस तरह से बुजुर्गो का अनुभव, युवाओं की ताकत, मिलकर बनायेंगे, एक नया भारत।
इस अवसर पर रामआसरें गोयल, डा0 नवीन आर्य, अशोक शर्मा, जय भगवान कौशिक, डा0 राकेश ने काव्य पाठ भी किया जिससे उन्होंने खूब तालियां बटोरी। तीन सदस्यों या उनके परिजनों के देहावसान पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सरस्वती पूजन के साथ प्रारम्भ कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत के साथ समाप्त हुआ। इस अवसर पर ज्ञानचन्द शर्मा, गुलचरण, नरेश चन्द, केपी सिंह आर्य, नत्थू मल, हेमन्त कुमार, विजेन्द्र, योगेन्द्र, राजेन्द्र भगतजी, अरूण अग्रवाल, डा0 देवेन्द्र वशिष्ठ, पुरूषोत्तम चौबे, अरूण कुमार, अजय कुमार, अशोक अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, जगदीश शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, रवि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288









Related Posts

धौलाना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र घायल

🔊 Listen to this धौलाना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र घायल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में बुधवार को 7 वर्षीय…

Read more

केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

🔊 Listen to this केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बृजघाट टोल के पास बुधवार की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र घायल

धौलाना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र घायल

केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

जिला जेल निर्माण में चार करोड़ का घोटाला: तीन गिरफ्तार, 9 फरार

जिला जेल निर्माण में चार करोड़ का घोटाला: तीन गिरफ्तार, 9 फरार

एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा

राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा
error: Content is protected !!