थाने पर हुक्का गुड़गुड़ाने का वीडियो वायरल, किसानों ने दिया धरना












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के परिसर में युवक का हुक्का गुड़गुड़ाते हुए का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता व पदाधिकारी थाना हाफिजपुर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य के नेतृत्व में धरना दे रहे किसानों ने मांग की कि किसान को छोड़ा जाए वरना यह आंदोलन का रूप ले लेगा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स थाना हाफिजपुर पहुंचा और किसानों को समझाया और धरना समाप्त हुआ।
बताते चलें कि किसानों का कहना है कि यह वीडियो 9 से 10 महीने पुराना है। किसी मामले में किसान थाना हाफिजपुर परिसर में धरना देने पहुंचे थे और हुक्का भी गुड़गुड़ाया जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर किसान ने शेयर किया और रविवार को पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोपहर करीब 12:15 बजे किसान को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके बाद किसान नेताओं ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और धरना शुरू किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य, प्रदेश सचिव रामपाल सिंह, मंडल महासचिव यशवीर सिंह, मीडिया प्रभारी इमरान, रविंद्र प्रधान, अनूप कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878









Related Posts

लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम को उद्यमियों व व्यापारियों ने किया सम्मानित

🔊 Listen to this लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम को उद्यमियों व व्यापारियों ने किया सम्मानित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64…

Read more

खेतों में शव मिलने से मची सनसनी, पीएम को भेजी लाश

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर में गुरुवार की सुबह खेतों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम को उद्यमियों व व्यापारियों ने किया सम्मानित

लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम को उद्यमियों व व्यापारियों ने किया सम्मानित

खेतों में शव मिलने से मची सनसनी, पीएम को भेजी लाश

खेतों में शव मिलने से मची सनसनी, पीएम को भेजी लाश

मेरठ: हापुड़ बॉर्डर पर छात्र पर दिखाई हेंकड़ी, दबंगों ने स्कूल बस को रोककर छात्र को पीटा

मेरठ: हापुड़ बॉर्डर पर छात्र पर दिखाई हेंकड़ी, दबंगों ने स्कूल बस को रोककर छात्र को पीटा

गढ़: पानी में कीड़े आने व टूटी सड़क के खिलाफ बोर्ड बैठक में हंगामा

गढ़: पानी में कीड़े आने व टूटी सड़क के खिलाफ बोर्ड बैठक में हंगामा

पिलखुवा: संदिग्ध ने मकान का दरवाजा खोलने का किया प्रयास, लोगों ने दबोचा

पिलखुवा: संदिग्ध ने मकान का दरवाजा खोलने का किया प्रयास, लोगों ने दबोचा

शमशान घाट को राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु ज्ञापन

शमशान घाट को राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु ज्ञापन
error: Content is protected !!