हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यातायात नियमों को दरकिनार कर हाईवे, मार्गों पर वीडियो बनाकर खुद को फेमस करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। हापुड़ पुलिस ने इसी क्रम में रील बनाने वाले एक बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9,000 रुपए का चालान किया है। इसी के साथ पुलिस ने अपील की है कि कोई भी नियमों की अनदेखी कर इस तरह की हरकत ना करें वरना पुलिस कार्रवाई करेगी।
हापुड़ में सोशल मीडिया पर छाने के लिए युवा तरह-तरह के पैंतरे अपना रहे हैं। कोई स्टंट बाजी कर रहा है तो कोई नियमों को अनदेखा कर ऐसी हरकत कर रहा है। ऐसा करना युवाओं पर भारी पड़ रहा है। पहले हुई 77,000 की जुर्माने की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शनिवार को हाईवे पर बाइक पर रिल बनाने वाले एक युवक पर कार्रवाई करते रहे बाइक का 9000 रुपए का चालान किया है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर































