परेड के साथ सरस्वती शिशु सदन में मना रिपब्लिक डे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सरस्वती शिशु सदन स्कूल में गणतंत्र दिवस पर एक परेड का आयोजन किया गया। परेड का शुभारंभ प्रबन्धक लोकमणी शर्मा ने किया। परेड विद्यालय से आरम्भ होकर सिंभावली थाने से वापस हुई। परेड में विद्यार्थियो ने तरह- तरह की झांकियां रानी लक्ष्मीबाई, विद्या की देवी सरस्वती , भारत माता, मदरटरेसा, महात्मा गांधी , सुभाष चन्द्रबोस,जल, थल व वायु सेना एवम छात्रों ने 30 मीटर झंडे आदि का प्रदर्शन किया। बीच -बीच में छात्रों ने नृत्य,गीत एवम पिरामिड आदि करतब भी दिखाये।संचालक ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के विषय में अवगत कराया। साथ परेड के समापन पर छात्रों को पुरुस्कार वितरित किये गये। इस मौके पर अध्यापक शांतनु शर्मा, राहुल गोयल , सुमैया, शालिनी शर्मा,शना, मनीष शर्मा, सरोज शर्मा, सफ़क, दिवाकर, कपिल शर्मा, इमराना आदि मौजूद रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























