हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सरस्वती इन्स्टीटयूट ऑफ मेडिकल साईसेस, अनवरपुर, जिला हापुड़ के प्रांगण में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में संस्थान की उपाध्यक्षा रम्या रामचन्द्रन, प्रधानाचार्य डॉ० रमेश वर्द्धन, डॉ० जे०के० गोयल, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एम० नटराजन आदि सभी वरिष्ठ चिकित्सकगण, अधिकारीगण / कर्मचारीगण एवं संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने भाग लिया। एम0बी0 बी0एस0 छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान राष्ट्रीयगीत व देशभक्ति से परिपूर्ण गीतो पर नृत्य प्रस्तुत किये गये। संस्थान की उपाध्यक्षा एवं प्रधानाचार्य द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के विषय में अपने विचार व्यक्त किये व गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























