हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाखों छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा की। जनपद हापुड़ के भी विभिन्न स्कूलों में छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना। बाबूगढ़ के केंद्रीय विद्यालय ईबीएस बाबूगढ़, ओम प्रकाश अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज समेत विभिन्न स्कूलों में छात्रों ने प्रधानमंत्री को ध्यान से सुना और उनके द्वारा दिए गए सुझाव को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
परीक्षाओं के दौरान छात्र अक्सर तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को जरूरी टिप्स दिए जिससे छात्र परीक्षा के दौरान घबराए नहीं। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ जो स्कूलों के छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों ने भी सुना। छात्रों ने कहा कि परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री ने जो टिप्स दिए हैं वह उसे जरूर अपनाएंगे।




























