हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम ने बुधवार को हापुड़ में आयोजित दो दिवसीय इंवेस्टर्स समिट के समापन पर कहा कि जनपद हापुड़ मे स्थानीय उद्यमियों के साथ-साथ देश-विदेश के शीर्ष उद्यमियों ने भी हापुड़ में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के लिए 27 हजार करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए है। अकेले पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर व बृजघाट के विकास हेतु चार हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। नए उद्योगों की स्थापना से 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए पूर्ण सुरक्षा की गारंटी दी और कहा कि यदि कोई गुंडा तत्व उद्यमी को परेशान करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
इंवेटर्स समिट समापन उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काट व दीप प्रज्जवलित करके किया। विधायक विजयपाल आढ़ती, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया आदि ने स्वागत किया।
प्रदेश मंत्री व भाजपा नेताओं ने समारोह स्थल पर विभिन्न उत्पादों के लगे स्टालों का निरीक्षण किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में हापुड़ व अन्य स्थानों से आए उद्यमी उपस्थित थे।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731






















