👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा के जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष उमेश राणा का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है
जिलाध्यक्ष बदलने की चर्चा बाजार में जोरों शोरों से है। कई संभावितों ने तो दौड़ लगानी शुरू कर दी है। जिला अध्यक्ष पद के लिए ही हापुड़ में 17 से अधिक दावेदार हैं जो लगातार इस पद के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस बार बदलाव के समय कोई चुनाव नहीं होगा बल्कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही पदाधिकारियों को मनोनीत करेगा। बता दें कि कई लोगों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ गुट बनाए हुए हैं जिससे जिलाध्यक्ष के बदलने की चर्चाओं को बल मिल रहा है। अब देखना यह होगा कि आलाकमान क्या फैसला लेंगा?
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878































