ट्रक लुटेरे से बाबूगढ़ पुलिस की मुठभेड़, तमंचा व बाइक बरामद










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस की सोमवार की रात चेकिंग के दौरान एक ट्रक लुटेरे से मुठभेड हो गई जिसमे बदमाश पुलिस की गेली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश सोहेल उर्फ शोएब उर्फ सेम पुत्र ताहिर को पुलिस ने घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि पुलिस श्यामपुर जट्ट के जंगलों में चैकिंग कर रही थी कि इसी बीच उसका सामना ट्रक लुटेरे से हुआ जो गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा मय खोखा/जिंदा कारतूस व एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी/लुटेरा है जिस पर जनपद बिजनौर, हाथरस, बुलंदशहर, अलीगढ़ व गाजियाबाद आदि जनपदों में लूट व डकैती के करीब 16 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस बदमाश की कुंडली खंगालने में जुटी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!