👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ ने बीए, बीएससी और बीकॉम के परीक्षा फार्म भरने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब 30 जनवरी तक छात्र फार्म भर सकेंगे। 31 जनवरी तक फार्म संस्थान में जमा किए जाएंगे।
बताते चलें कि चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 28 दिसंबर से भरे जा रहे हैं। कई छात्र ऐसे हैं जो कि फार्म भरने से वंचित रह गए थे। ऐसे में यूनिवर्सिटी ने शनिवार को फार्म भरने की तिथि को बढ़ा दिया और इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जनवरी कर दी गई है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























