हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव जनूपुरा में घर में घुसे चोरों ने संदूक और सेफ में रखी हजारों रुपए की नकदी और लाखों के गहने चुरा लिए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताते चलें कि गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव जनूपुरा निवासी दीपक त्यागी के यहां शनिवार की रात को चोर आ धमके जिन्होंने नकदी के साथ-साथ लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। रात करीब 2:45 बजे दीपक त्यागी के छोटे भाई की पत्नी की जब आंख खुली तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे की खिड़की खुली थी जिसके बाद दीपक का छोटा भाई और उसकी पत्नी दरवाजे के पास आए तो देखा गेट बाहर से लगा था। चोरों ने मुख्य दरवाजे के साथ-साथ जीने का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया। पड़ोसियों के फोन करने पर दरवाजा खुला और जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो चोरों ने संदूक व सेफ में रखे दो तोले सोने का हार, सोने की अंगूठी, नाक की लोंग चुरा कर फरार हो गए। दूसरे कमरे में छोटा संदूक गाया था जो पास मौजूद पड़ोसी के घर की छत पर खाली पड़ा मिला। चोरों ने इस दौरान 21,000 रुपए की नकदी समेत लाखों रुपए के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more

























