👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन क्षेत्र में अवैध कॉलोनी को ऊर्जीकृत करने के मामले में अधिशासी अभियंता से जवाब तलब किया गया है। अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह जांच एसई ने शुरू कराई है। इसी के साथ अन्य अवैध कॉलोनियों में हुए उर्जीकरण की भी जांच कराई जा रही है।
विभाग को शिकायत मिली कि गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन क्षेत्र में एक अवैध कॉलोनी का उर्जीकरण करने का आदेश जारी किया गया है। मामले में अधीक्षण अभियंता यूके सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में गढ़ एक्सईएन से भी जवाब तलब किया गया है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225


























