हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गणतंत्र दिवस तक सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली के रेलवे स्टेशनों से आने जाने वाले पारसलों का आवागमन फिलहाल रोक दिया गया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 100 किलोग्राम भार दिल्ली रेलवे स्टेशनों के लिए पार्सल बुकिंग होती है। फिलहाल इसे रोक दिया गया है। गणतंत्र दिवस के चलते दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्थाओं के चलते 23 जनवरी से 26 जनवरी तक नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, आदर्श विहार रेलवे स्टेशन तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला पर पार्सल सेवा बंद करने का फैसला रेलवे ने लिया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























