लायंस क्लब हापुड़ विराट का अधिष्ठापन समारोह संपन्न
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ विराट का शनिवार को अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन रजनीश गोयल का इस दौरान क्लब के मेंबरों और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। क्लब का अधिष्ठापन समारोह हापुड़ की रेलवे रोड पर मनाया गया जहां लायन पवन कुमार (अध्यक्ष), लायन श्याम सुंदर अग्रवाल (मंत्री) एवं लॉयन पंकज गर्ग (कोषाध्यक्ष) चुने गए।
अधिष्ठापन समारोह के अध्यक्ष लायन अनिल कुमार गोयल रहे। मंच संचालन लॉयन सुशील वर्मा ने किया। रीजन चेयर पर्सन लायन आशीष मित्तल का विशेष योगदान रहा। इस दौरान लॉयन विशाल, लॉयन आशीष मित्तल आदि उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























