गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कांग्रेस लोगों को करेगी आमंत्रित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ ने गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस का गणतंत्र दिवस समारोह अतरपुरा चौपला पर स्थित नेहरु की प्रतिमा पर मनाया जाएगा। समारोह की कांग्रेस ने तैयारियां शुरु कर दी है। हापुड़ के कांग्रेसजनों ने रविवार को एक बैठक कर नगर के लोगों को समारोह में सम्मलित होने हेतु निमंत्रित करने का फैसला लिया है जिसके लिए कांग्रेसियों ने चिट्ठियां वितरीत करने की योजना बनाई और सोमवार से ये चिट्ठियां वितरीत की जाएंगी।

























