जनेश्वर मिश्र के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान










जनेश्वर मिश्र के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 12वीं पुण्य तिथि रविवार को हापुड़ में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनाई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जनेश्वर मिश्र पर पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, संजय यादव, पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए और उन्होंने समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सपाइयों ने संकल्प लिया कि वे स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के आदर्शों व सिद्धांतों पर चलेंगे। सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर पहुंचाएं। लोगों का झुकाव समाजवादी पार्टी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि निकाय चुनावों में जनपद की चारों निकायों में सपा का ध्वज फहराएंगा और लोक सभा के 2024 के चुनाव में सपा को भारी सीटें मिलेंगी।

For SALE and Purchase of Agriculture/Industrial Land: Call @ 7037903700







Related Posts

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

🔊 Listen to this बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर के रहने वाले किसानों…

Read more

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

🔊 Listen to this गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की पानी की टंकी वाली गली में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव
error: Content is protected !!