VIDEO: गीदड़ के हमले में महिला समेत दो घायल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर के गांव हशुपुर में खेत पर काम करने गई महिला किसान समेत दो लोगों पर गीदड़ ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद किसान लाठी-डंडे लेकर भागे और गीदड़ को वहां से भगाया। इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जो खतरे से बाहर है। क्षेत्रवासियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। हर कोई अकेला जाने से कतरा रहा है।
आपको बता दें कि गांव हसुपुर निवासी कविंद्र सिंधु ने बताया कि उनकी मां रामवती शनिवार की सुबह खेतों पर काम करने के लिए गई थी। जंगल के रास्ते में एक गीदड़ आया और महिला पर झपट्टा मारकर उसे घायल कर दिया। महिला ने जब शोर मचाया तो पास मौजूद किसान रवि राज महिला को बचाने के लिए पहुंचा लेकिन गीदड़ ने उस पर भी हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए। इसी बीच खेतों पर काम कर रहे किसानों ने जब आवाज सुनी तो वह तुरंत रविराज और रामवती को बचाने के लिए दौड़ पड़े। हाथों में लाठी-डंडे लेकर किसान जब गीदड़ की ओर दौड़े तो वह मौके से भाग खड़ा हुआ। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।







Related Posts

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

🔊 Listen to this हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के पास कुछ लोग एक…

Read more

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

🔊 Listen to this रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया
error: Content is protected !!