👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने शनिवार की रात को पुलिस बल के साथ पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास चेकिंग अभियान चलाया और वाहन सवारों से पूछताछ की। इस दौरान वाहनों की चेकिंग भी की। दरअसल पुलिस का यह अभियान गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चलाया जा रहा है। इसी के साथ सीओ वरुण मिश्रा ने और भी विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।
आगामी गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने छिजारसी टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाया और विभिन्न वाहनों की चेकिंग की। साथ ही वाहन सवारों से पुलिस ने पूछताछ कर उन्हें जाने दिया।



























