हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तैनात एक महिला दरोगा को मुकदमा दर्ज करने पर सस्पेंड कराने की धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दरअसल गढ़मुक्तेश्वर के उपाध्याय नगर में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी शिवम, उसकी बहन सीमा और पारुल के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी बीच महिला दरोगा रजनी मावी को एक अज्ञात का कॉल आया जिसने खुद को लखनऊ में होने का दावा करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने पर सस्पेंड कराने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731 @aesghaziabad





























