👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कस्बा धौलाना में आयोजित श्रीराम कथा से पूर्व शनिवार की सुबह बैंड बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पूजा अर्चना के बाद पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने कलश अपने-अपने सिर पर धारण किए और बौंड बाजों के साथ धार्मिक धुन पर आगे बढ़ती गई। जिस मार्ग से कलश यात्रा गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं ने भ्रमण के बाद कलश व्यास गद्दी के समक्ष स्थापित कर दिए। श्रीराम कथा का आयोजन धार्मिक कथा आयोजन समिति धौलाना की ओर से किया गया है।कथा स्थल पैंठ का चबूतरा कस्बा धौलाना पर कथा वाचक श्री अतुल कृष्ण भारव्दाज जी महाराज 30 जनवरी तक रोजाना अपराध 1 बजे से 4 बजे तक श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करेंगे।
आर. जी. सुमंगलम फार्मस बुक कराने के लिए कॉल करें : 7017182102





























