शनिश्चरी अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु उमड़े श्रद्धालु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माघ माह की अमावस्या के दिन शनिवार को बृजघाट गंगा तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था व्यक्त की। माघ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। शनिवार के दिन पड़ने के कारण शनि शनिश्चरी अमावस्या भी कहते है। ज्योतिष बताते है कि करीब 20 वर्ष बाद ऐसा दिव्य संयोग बना है जब मौनी अमावस्या शनिवार के दिन पड़ी है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि स्थानों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा स्नान हेतु बृजघाट पहुंचे और गंगा में डुबकी लगा कर पूजा अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गरीबों को भोजन कराया और गर्मवस्त्र, अनाज आदि दान किया। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रख कर तर्पण और दान करने वाले श्रद्धालु को शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























