👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत वाहन चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक आर्टिका कार को चुरा लिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के शिवा फार्महाउस के पास रहने वाले प्रवीण कुमार पुत्र रामपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने हाल ही में एक नई अर्टिगा गाड़ी खरीदी थी जिसे गुरुवार की रात को पूरे लॉक लगाकर घर के बाहर पार्क कर दिया। शुक्रवार की तड़के करीब 4:15 बजे चोरों ने गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। प्रवीण ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।




























