हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज निवासी 93 वर्षीय मानक चंद जैन और उनकी पत्नी 90 वर्षीय गट्टू देवी 22 जनवरी को अपनी शादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं जिसे लेकर परिवार ने काफी तैयारियां की है। परिजनों ने डायमंड एनिवर्सरी के अवसर पर हल्दी, संगीत, जय माला, फेरे आदि की तैयारियां की है।
हापुड़ के व्यापारी नवरत्न जैन (मोनू गारमेंट्स) ने बताया कि पूरा परिवार मिलकर उनके माता-पिता की 75 वीं यानी डायमंड एनिवर्सरी मनाने जा रहा है। इसके लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया है।
मानक चंद पुत्र मंगल चंद जैन के परपोते भी अपने परदादा-परदादी की वर्षगांठ को देखने के लिए काफी उत्साहित है। मानक चंद जैन के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार में कुल चार पीढ़ियां हैं।
HUNGRY HACKERS OFFER: HOT COFFEE + MASALA MAGGI @ 79/-: 7248676869





























