हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक छात्र ने दम तोड़ दिया जबकि दो घायल हो गए। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बुलंदशहर रोड पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक स्कूटी और बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि स्कूटी पर सवार तीन छात्र घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई थी। घायल छात्र साद पुत्र राशिद ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया यह हादसा गुरुवार की दोपहर का है जब एक स्कूल के छात्र स्कूटी पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही स्कूटी बुलंदशहर रोड पर सामिया गार्डन के पास पहुंची स्कूटी चला रहे छात्र ने अचानक स्कूटी मोड़ दी। पीछे से आ रही हरिद्वार डिपो की बस से स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे के दौरान सुरेम पुत्र गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया, साद पुत्र राशिद तथा तालिब पुत्र दिलशाद सड़क हादसे के दौरान बेहोश हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान साद की मौत हो गई। तीनों छात्र बुलंदशहर रोड निवासी बताए जा रहे हैं।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























