दुष्कर्म का आरोपी डाक्टर पुलिस पकड़ से बाहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में दुष्कर्म के आरोपी एक डाक्टर पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। डाक्टर के क्लीनिक पर ताला लटका है और व भूमिगत है पूरे प्रकरण की जांच पुलिस कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल चुकी है।
संजय विहार कालोनी में माया क्लीनिक के संचालक डा.जितेंद्र कुमार कंसल पर एक नाबालिग के एक घर में दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने डाक्टर व तीन अन्य के विरुद्ध धारा 328, 323, 307, 376, 294, 376, 506, 120बी तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति और लैगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह दर्ज हुए एक माह होने को है, परंतु अभी तक डाक्टर की गिरफ्तारी न होने से रोष है।
For SALE and Purchase of Agriculture/Industrial Land: Call @ 7037903700





























