हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक स्कूटी और बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि स्कूटी पर सवार तीन छात्र घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सड़क हादसे के दौरान स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।
हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया यह हादसा गुरुवार की दोपहर का है जब एक स्कूल के छात्र स्कूटी पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही स्कूटी बुलंदशहर रोड पर सामिया गार्डन के पास पहुंची स्कूटी चला रहे छात्र ने अचानक स्कूटी मोड़ दी। पीछे से आ रही हरिद्वार डिपो की बस से स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान सुरेम पुत्र गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया, साद पुत्र राशिद तथा तालिब पुत्र दिलशाद सड़क हादसे के दौरान बेहोश हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तीनों छात्र बुलंदशहर रोड निवासी बताए जा रहे हैं।
आर. जी. सुमंगलम फार्मस बुक कराने के लिए कॉल करें : 7017182102





























