एचपीडीए ने मूंदी आंखें मानक विपरीत भवनों से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण गत दिनों से मानचित्र के विपरीत अथवा मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बनाए गए भवनों को सील कर सभी प्रकार की गतिविधियों को प्रतिबंधित कर रहा है औऱ सीलिंग हटा कर भवन बनाने की अनुमति भी दे रहा है।
क्यों बन जाते हैं भवन- प्राधिकरण के इंजीनियर बिचौलियों के माध्यम से रिश्वत खा कर रातों-रात भूमिगत व तीन-तीन मंजिले भवन अवैध रुप से खड़ा करा देते है। गत दिनों प्राधिकरण ने भूमिगत व तीन-तीन मंजिले भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई करके अपनी पीठ थपथपाई है। इसके अतिरिक्त दिल्ली-गढ़ रोड पर नव निर्मित व निर्माणाधीन भवन जो मानक के विपरीत बन रहे है, प्राधिकरण को दिखाई नहीं दे रहे है। यह सब पैसे के बल पर चल रहा है। ऐसे सैकड़ों भवन प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर अंगूली उठा रहे है।
पहले सीलिंग फिर निर्माण की अनुमति- प्राधिकरण द्वारा पहले भवन को सील किया जाता है और फिर औपचारिकता पूरी करके सीलिंग खोल दी जाती है फिर शुरु होता है खेल। संजय विहार कालोनी में रेलवे ओवर ब्रिज के पास निर्मित भवनों, जवाहर गंज मेडिकल मार्किट में निर्मित कई भवन, जीमखाना भवन को पहले सील किया गया फिर सील हटाई गई। इन भवनों का निर्माण मानकों के विपरीत हुआ है और प्राधिकरण आंख मूंदे बैठा है। जवाहर गंज के मेडिकल मार्किट में कई मंजिले व्यवसायिक भवन का निर्माण दिनरात तीव्र गति से चल रहा है औऱ प्राधिकरण जान बूझकर इस ओर से आंखें मूंदे है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























