👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर स्थित श्री मंशा देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। रात्रि में संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक नृत्य किया और आनंद लिया। मंदिर परिसर को रंगीन लाइटों व गुब्बारों से सजाया गया।
मंदिर परिसर में गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें राहगीरों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर श्री मंशादेवी के प्रति आस्था व्यक्त की। मंदिर समिति की ओर से शिव कुमार मित्तल, महेश तोमर, पुनीत गोयल आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























