हापुड़, सीमन/बुलंदशहर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के चांदनेर गांव में लोगों को डेढ़ साल में धन दोगुना करने का झांसा देने वाली निफ़्टैक ग्लोबल कंपनी के निदेशक अशोक को एक साल के कारावास की सजा बुलंदशहर में सुनाई गई है। साथ ही न्यायालय ने 5,000 का अर्थदंड भी लगाया है। नरसेना निवासी अशोक पांच निदेशकों में से एक है जिन्होंने लोगों को ठगने के लिए निफ़्टैक ग्लोबल कंपनी बनाई। कुर्की की कार्रवाई के बावजूद भी अशोक कोर्ट में पेश नहीं हुआ जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और बुलंदशहर के न्यायालय ने उसे दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। यह भी बता दें कि अशोक के खिलाफ 42 मुकदमे दर्ज हैं।
लगभग 13 साल पहले जनपद हापुड़ के गांव चांदनेर में निफ़्टैक ग्लोबल कंपनी बनाई गई जहां ग्रामीणों को डेढ़ साल में धन दोगुना करने का लालच देकर उनसे अच्छी खासी रकम ठगली। सैकड़ों लोगों ने करीब तीन हजार करोड़ रुपये कंपनी में लगा दिए जिसके पश्चात कंपनी के निदेशक कार्यालय बंद कर भाग खड़े हुए।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457































