हापुड, सीमन (ehapurnews.com):प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनपद बस्ती में वर्चुवल मोड से सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन पर बच्चों और अध्यापकों से सीधा संवाद किया तथा सभी खिलाडियों को सम्बोधित करते हएु उनका उत्साहवर्धक किया गया। प्रधानमंत्री के समारोह को जनपद हापुड़ के समस्त प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय एव समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बड़े उत्साह के साथ देखा एव सुना गया तथा अपने सम्बोधन मे कहा कि सासद खेल महाकुंभ करने वाले युवा खिलाडियो को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ ट्रेनिंग सेटर में अग्रिम ट्रेनिंग के लिए चुना जायेगा। जिससे युवा पीडी को बहुत लाभ होगा। खेल कूद महाकुंभ को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। खेल प्रतिनिधियो के लिए यह पहल एक बहतरीन अवसर प्रदान करती है। इस खेल महाकुंभ मे कुश्ती, कबडडी खौ-खौ बास्केट बॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, हैण्ड बॉल, शतरंज, कैरम, बैडमिटन, टेबिल टेनिस आदि जैसे इन्डोर और आउटडोर दोनो प्रकार के खेल स्पर्थओ मे विविध प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है। निबंधन, लेखन, चित्र रंगोली बनाना आदि प्रतियोगिताओ का भी आयोजन इस खेल महाकुंभ के द्वारा किया गया। जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा ने बताया कि यह खेल महाकुंभ प्रधानमंत्री कि अनूठी पहल है, जो प्रदेश एव क्षेत्र के युवाओ को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर एव मंच प्रदान करती है ओर उन्हे खेल को करियर को एक विकल्प के रूप मे अपनाने के लिए प्रेरित करती है। यह प्रति युवाओ मे अनुशासन टीम भावना, स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास एव राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने का भी सुनहेरा अवसर भी प्रदान करता है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर































